रेवांचल टाइम - केवलारी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फिटिंग ने अपने केवलारी विकासखंड के भ्रमण के दौरान शासकीय शाला कुड़ारी की स्कूली व्यवस्थाओं एवं अध्यापन कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिये। इसी क्रम में ग्राम मोहगांव आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण डॉ फटिंग द्वारा किया गया। केंद्र में उपस्थित बच्चों से संवाद कर सभी को प्रतिदिन आंगनबाड़ी आने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों को दी जा रही प्राथमिक शिक्षा एवं भोजन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए|
रेवांचल टाइम्स केवलारी से अरुण सिंह राजपूत की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment